पैदावार घटने से लहसुन में एकतरफा तेजी

होली के बाद 6 रुपए प्रति किलो बढ़ी कीमतें

जयपुर, 28 मार्च। स्टॉकिस्टों की लिवाली एवं निर्यात मांग के चलते स्थानीय थोक मंडियों में लहसुन के भावों में एकतरफा तेजी दर्ज की जा रही है। होली के बाद लहसुन की कीमतें 6 रुपए प्रति किलो और उछल गई हैं। जयपुर मंडी में लहसुन के थोक भाव 40 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं। राजधानी कृषि उपज मंडी में राधेश्याम चेतनदास के उमेश खत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश की मंदसौर, नीमच, जावरा, इंदौर आदि मंडियों में सवा लाख बोरी लहसुन प्रतिदिन आ रहा है। वहां पर इसके लूज भाव 35 से 40 रुपए प्रति किलो तक बोले जा रहे हैं। इधर राजस्थान की झालावाड़, छीपा बड़ौद, कोटा एवं प्रतापगढ़ आदि मंडियों में लगभग 25 हजार बोरी लहसुन रोजाना आने के समाचार हैं। एक सप्ताह बाद राजस्थान में लहसुन की आवक 50 हजार बोरी दैनिक होने का अनुमान है। पैदावार घटने, स्टॉकिस्टों की मांग व खपत को देखते हुए चार-पांच माह बाद लहसुन 60 से 65 रुपए प्रति किलो थोक में बिकने के आसार हैं। देश में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान लहसुन के मुख्य उत्पादक राज्य हैं। यहां पर इस साल लहसुन की फसल 30 फीसदी कम हुई है। इसे देखते हुए आने वाले समय में लहसुन की कीमतें और महंगी होंगी। आपको बता दें पिछले साल लहसुन के भाव थोक में 25 रुपए प्रति किलो से ऊंचे नहीं गए थे, लिहाजा किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल सकी थी। जबकि वर्ष 2015 में लहसुन के भाव 140 रुपए प्रति किलो पहुंच गए थे। रिटेल में लहसुन के भाव वर्तमान में 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक चल रहे हैं। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

आटा (50 किलो) संस्कार 1240,नमस्कार 1340, सारथी 1241 रुपए जीएसटी पेड। बेसन (50 किलो)लकड़ाजी 2800, सारथी 2700 रुपए। संस्कार 1375, अरावली 1400 रुपए प्रति 25 किलो। मधुबाला- अजवायन180, जीरा (279) 240, मधुबाला पोस्तदाना 585, मधुबाला लौंग 675,पोहा लाल गणेश 46, मधुबाला 47 रुपए प्रति किलो। पशु आहार ग्वाला डायमंड1850, महाराजा सुपर 1925, महाराजामोहन भोग 1875, महाराजा राजभोग1775, आशीर्वाद गोल्ड 1850, एस्सारडेयरी स्पेशल 2000 रुपए प्रति क्विंटल।