बिकवाली दबाव से ग्वार गम में 150 रुपए की गिरावट

जयपुर, 27 जून। स्टॉकिस्टों की बिकवाली से स्थानीय थोक बाजारों में अधिकांश कृषि जिंसों में गिरावट का रुख जारी रहा। निर्यात मांग कमजोर पड़ने से ग्वार गम जोधपुर डिलीवरी 150 रुपए टूट गया। इसके भाव यहां 8450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्वार सीड जोधपुर डिलीवरी बीकानेर लाइन 75 रुपए की नरमी के साथ 4150 से 4225 रुपए प्रति क्विंटल बोली जा रही थी। अलबत्ता मक्का के भाव 70 रुपए उछलकर 2020 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत हो गए। मूंग एमपी 200 रुपए मंदा होकर 5500 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। इसी प्रकार मूंग मोगर के भाव 7400 रुपए बताए गए। मेथी एवं काबली चने में नरमी जारी रही। बिनौला खल 50 रुपए उछलकर 3175 से 3375 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। दूसरी ओर  बिकवाली दबाव के चलते बंगाल तिल्ली जयपुर डिलीवरी 500 रुपए नीचे आकर 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। मूंगफली में 100 रुपए की तेजी रही तथा भाव 4500 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सरसों खल प्लांट डिलीवरी 10 रुपए बढ़कर 1830 रुपए प्रति क्विंटल बेची जा रही थी। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

आटा (50 किलो) संस्कार 1280,नमस्कार 1331, सारथी 1281 रुपए जीएसटी पेड। बेसन (50 किलो)लकड़ाजी 2950, सारथी 2900 रुपए। संस्कार 1450, अरावली 1475 रुपए प्रति 25 किलो। लहर एगमार्क मसाले-हल्दी 125, मिर्च 145, धनिया 125 रुपए प्रति किलो। मधुबाला अजवायन 180,मधुबाला पोस्तदाना 725, मधुबाला लौंग675, पोहा लाल गणेश 46, मधुबाला45 रुपए प्रति किलो।