मक्का खली दुधारू पशुओं के लिए वरदान

दुगुना दूध लेना है तो पशुओं को मक्का की खल खिलाएं

जयपुर, 14 अगस्त। बिनौला खल के मुकाबले मक्का की खल सस्ती होने से इन दिनों पशु पालकों की डिमांड इसमें ज्यादा निकल रही है। मक्का खल में प्रोटीन और वसा अधिक होने से अन्य खलों के मुकाबले यह पौष्टिक ज्यादा है। वर्तमान में बिनौला खल के भाव 3350 से 3475 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हालांकि बिनौला खल की कीमतों में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है।मक्का खली का निर्यात ईरान, ईराक एवं सऊदी अरब को वर्ष 2016-17 में250.35 टन हुआ। वर्ष 2017-18 में यह बढ़कर 350.18 टन पहुंच गया। और वर्ष2018-19 में यह और बढ़कर 500 टन को पार कर गया। जैतपुरा स्थित एस.आर. इंडस्ट्रीज के राम गुप्ता ने कहा कि मक्का खल पशुओं के लिए वरदान है। राजस्थान में ज्यादातर मक्का खल की डिमांड सीकर, उदयपुर, बाड़मेर, बहरोड एवं चौमू से आ रही है।

मक्का खल बनाने के दो-तीन प्लांट अलवर में लगे हुए हैं। अलवर एक्स प्लांट मक्का खल के भाव आज 2900 से2950 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। कारोबारी राकेश अरोड़ा का कहना है कि मक्का खली को पशु रुचि लेकर सेवन करता है। मक्का की खल में चूंकि पानी सोखने की क्षमता ज्यादा होती है, लिहाजा खली का वजन भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि धीरे-धीरे इसकी डिमांड में इजाफा होता जा रहा है। भाव इस प्रकार रहे:-

ग्वाला डायमंड 2150, महाराजा सुपर2250, महाराजा मोहनभोग 2200,महाराजा राजभोग 2100, आशीर्वादगोल्ड 2050, एस्सार मिल्क स्पेशल2200 रुपए प्रति क्विंटल।