सरसों सीड का 8300 रुपए जीएसटी अलग में हुआ व्यापार

श्रीब्रांड सरसों तेल के निर्माता लोकेश जैन को मिला निर्यात लाइसेंस

जयपुर, 1 सितंबरसरसों एवं सोयाबीन तेल में इन दिनों अच्छी खासी तेजी बनी हुई है। खुदरा में एक लीटर सरसों तेल 160 से 180 रुपए बेचा जा रहा है। सरसों सीड के दाम नित नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन बुधवार को 8300 रुपए प्रति क्विंटल जीएसटी अलग में व्यापार हुआ। एगमार्क सरसों तेल में भी मजबूती बरकरार रही। देश भर की मंडियों में आज सरसों की दैनिक आवक करीब पौने दो लाख बोरी रही। सरसों खल प्लांट के भाव 3125 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। इस बीच रीको इंडस्ट्रीज एरिया टोंक के अध्यक्ष एवं श्रीब्रांड सरसों तेल के निर्माता लोकेश जैन को एक्सपोर्ट लाइसेंस प्रदान किया गया। समारोह के दौरान लघु उद्योग भारती टोंक के अध्यक्ष आलोक बड़ाया, एसोसिएशन के महामंत्री कमल रघुवानी, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, श्री ब्रांड के विनोद बंसल के अलावा विनोद जैन, विपुल जैन, अनिल गुप्ता, राजेश बड़ाया, दिनेश जैन, अनिल जैन, कमल जैन, प्रकाश चंद्र जैन तथा शैलू सोगानी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य सरकार के मिशन निर्यातक बनो पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम से पहले सरकार द्वारा मनोनीत अध्यक्ष हेमराज चौधरी का स्वागत किया गया। जिला उद्योग केन्द्र टोंक के कार्यवाहक जीएम सुल्तान सिंह मीणा ने मिशन निर्यातक बनो पुस्तक के बारे में उद्दमियों को जानकारी दी।