स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों 400 रुपए टूटी

 

वनस्पति, खाने के तेल एवं देशी घी में भी गिरावट

जयपुर, 15 जनवरी। बिकवाली दबाव से सरसों सीड की कीमतें फिर नीचे आने लगी हैं। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन ऊंचे भावों से 400 रुपए टूट गई है। इसके भाव बुधवार को 4525 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। एगमार्क सरसों तेल भी 50 रुपए प्रति टिन सस्ता हो गया। ज्ञात हो नई सरसों फरवरी के अंत में आने की संभावना है। सरसों की फसल भी अच्छी है, लिहाजा स्टॉकिस्टों की बिकवाली बनी रहने से सरसों सीड में और मंदी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। खाने के अन्य तेलों में गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर मांग के चलते ब्रांडेड देशी घी में 15 से 20 रुपए प्रति टिन निकल गए हैं। वनस्पति घी भी घटाकर बोला जा रहा है। राजधानी कृषि उपज मंडी में कारोबारी रोहित तांबी ने बताया कि दूध की कीमतों को देखते हुए देशी घी में लंबी मंदी के आसार नहीं हैं। बिनौला खल 25 रुपए मंदी होकर 2475 से 2575 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसी प्रकार गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी के भाव 2375 रुपए प्रति क्विंटल पर घटाकर बोले गए। ग्वार व ग्वार गम में लगभग स्थिरता रही। दूसरी ओर साबुत मूंग 200 रुपए उछलकर 8000 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। काबली चने में नरमी का रुख रहा। ग्राहकी कम होने से गुड़ में भी 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गइ। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

देशी घी पारस 410 रुपए प्रति लीटर। महान 6510, श्रीसरस 6340, कृष्णा6480, धौलपुर फ्रैश 6310, गोकुल6040, बिलौना 6330, डेयरी फ्रैश6310 रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पतिअशोका (15 लीटर) 1180 रुपए जीएसटी पेड। सरसों तेल ज्योति किरण1670, कबीरा 1780, नेताजी 1770,पवन 1650 रुपए। सोयाबीन रिफाइंडचंबल 1670, दीपज्योति 1575, पवन1555, नेताजी 1590 रुपए प्रति 15किलो। मूंगफली फिल्टर स्वदेशी 2000रुपए प्रति 15 किलो। मूंगफली रिफाइंडनेताजी 2200, कबीरा 2230 रुपए प्रति15 लीटर।