बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान, मगर रिफाइंड सस्ता

वनस्पति एवं शुद्ध घी में उपभोक्ता मांग नगण्य

जयपुर, 4 अक्टूबर। रामनवमी, दशहरा एवं दिवाली जैसे मुख्य त्योहार सामने हैं, मगर खाद्य तेल एवं घी में उपभोक्ता मांग नहीं के बराबर है। पिछले दिनों बारिश से सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान होने के बावजूद सोया रिफाइंड तेल महंगा होने की बजाए सस्ता हो रहा है। क्योंकि विदेशी तेलों की आवक उसी मात्रा में बढ़ती जा रही है। जयपुर खाद्य तेल वनस्पति व्यापारी समिति के महामंत्री अशोक सारथी ने बताया कि वनस्पति घी में तो बिक्री को जैसे सांप सूंघ गया है। ब्रांडेड वनस्पति 875 रुपए प्रति 15 लीटर जीएसटी पेड पर लगभग स्थिर बना हुआ है। उधर कांडला पोर्ट पर क्रूड पाम ऑयल निरंतर टूट रहा है। इसके भाव वहां पर 5520 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। दूसरी ओर सरसों सीड में मामूली सुधार देखा जा रहा है। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 40 रुपए उछलकर शुक्रवार को 4200 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। हालांकि एगमार्क सरसों तेल के भाव पूर्व स्तर पर स्थिर बने हुए थे। इस बीच राजधानी कृषि उपज मंडी कूकरखेड़ा में नई मूंगफली की सीमित आवक शुरू हो गई है। इसके लूज भाव 4800 से 5400 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। मूंगफली तेल फिल्टर एवं रिफाइंड में आज कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

देशी घी पारस 415 रुपए प्रति लीटर। महान 6750, श्रीसरस 6325, कृष्णा6510, गोकुल 5650, इंडाना 5600,बिलौना 6450, डेयरी फ्रैश 6400, बाबा(काऊ) 6300, बाबा (बफेलो) 6250रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पति अशोका(15 लीटर) 875 रुपए। सरसों तेलज्योति किरण 1400, कबीरा 1440,नेताजी 1420, पवन 1390 रुपए।सोयाबीन रिफाइंड चंबल 1375,दीपज्योति 1310, पवन 1300, नेताजी1320 रुपए प्रति 15 किलो। मूंगफली फिल्टर स्वदेशी 1810 रुपए प्रति 15किलो। मूंगफली रिफाइंड नेताजी1880, कबीरा 1900 रुपए प्रति 15लीटर।