जयपुर होलसेल टैक्सटाइल डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

हरकचंद फतेहचंद के अवनीश कुमार लोढ़ा बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष

जयपुर, 14 दिसंबर। जयपुर होलसेल टैक्सटाइल डीलर्स एसोसिएशन के दो वर्षीय चुनावों में मैसर्स हरकचंद फतेहचंद के अवनीश कुमार लोढ़ा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विमल सर्राफ ने बताया कि 14 कार्यसमिति के सदस्य निर्विरोध बनाए गए हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं:- बजरंगलाल बोहरा, दिनेश खंडेलवाल, गिरिराज प्रसाद अग्रवाल, गोपालकृष्ण भूटानी, जयप्रकाश शर्मा, कपिल खंडेलवाल, मनोज जौहरी, मोहन तलरेजा (सोनी), पवन खंडेलवाल, प्रकाशचंद लालवानी, प्रकाशचंद शर्मा, राकेश माथुर, सोमदत्त शर्मा एवं शिवकुमार गोयल।