कोरोना वारियर्स : फर्ज के आगे परिवार से नहीं हो पाती बात

जयपुर, 30 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महेश तिवारी कुलचणिया के छोटे पुत्र चेतन्य कुलचणिया सीनियर लैब. टैक्नीशियन मोनोलेक होस्पीटल जयपुर में कोरोना से जंग जीतने के लिए अपने फर्ज के साथ सेवाएं दे रहे हैं। चेतन्य अपनी ड्यूटी के दौरान इतने व्यस्त रहते हैं कि उनकी घर पर बातचीत भी यदा-कदा ही हो पाती है। वहीं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेश तिवारी कुलचणिया पूरी मुस्तैदी से गंगापुर सिटी में पूरी नजर रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्होंने जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था भी की है।