राइट्स इश्यू से मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त हो सकती रिलायंस

जयपुर, 30 अप्रैल। (ब्यूरो रिपोर्ट) रिलायंस इंडस्ट्रीज शीघ्र ही राईट्स इश्यू ला सकती है। आज 30 अप्रैल को कंपनी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श हुआ। जानकारों का मानना है कि इस राइट्स इश्यू के बाद कंपनी कर्ज मुक्त हो सकती है। कोरोना से पैदा हुए हालात में किसी कंपनी के लिए कर्ज से मुक्त होना बड़ी सफलता साबित होगी। कंपनी ने मार्च 2021 तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। ज्ञात हो दिसंबर 2019 के अंत तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का कर्ज 1.53 लाख करोड़ रुपए का था। रिलायंस को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 36,625 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2021-22 में 45,498 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाना है। इस दौरान कंपनी को क्रमश: 50,161 करोड़ रुपए तथा 47,355 करोड़ रुपए पूंजीगत खर्च करना है।