मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी की प्रशिक्षण डॉक्यूमैंट्री

14 एपिसोड में बनी यह सात घंटे की फिल्म

जयपुर, 11 सितंबर। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता, मितव्यता और दक्षता बरतने के संदेश के साथ राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम 2012 की डॉक्यूमेंट्री प्रदेश के प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को तथा आमजन को जानकारी देने के लिए जारी की। वित्त विभाग द्वारा अनुमोदित स्क्रिप्ट पर 14 एपिसोड में बनी इस सात घंटे की डॉक्यूमैंट्री में सरकारी खरीद में अनिवार्य आरटीपीपी एक्ट और नियमों को सरल भाषा में समझाया गया है। डॉक्यूमैंट्री की पटकथा, संवाद तथा निर्देशन सार्वजनिक निर्माण विभाग के वित्तीय सलाहकार रमेश सांखला ने किया है। वित्तीय सलाहकार आरती बागोटिया तथा जिज्ञासा गौड़ ने डॉक्यूमैंट्री की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्यूमैंट्री का अवलोकन कर अधिकारियों के इस नवाचार की भूरी भूरी प्रशंसा की। गहलोत पर डॉक्यूमैंट्री पर एक मोबाइल एप बनाने का भी सुझाव दिया। इस मौके अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से राजस्थान लेखा सेवा का नाम बदलकर राजस्थान वित्त सेवा करने की मांग की।