चना व मक्का के भाव गिरे, गेहूं 10 रुपए सुधरा

सरसों कंडीशन 50 रुपए टूटकर 4075 रुपए बिकी

जयपुर, 10 जून। भारी गर्मी के चलते स्थानीय थोक मंडियों में कारोबार नगण्य बताया जा रहा है। राज्य की प्रमुख श्रीमाधोपुर, चौमू, बस्सी, लालसोट एवं बगरू आदि मंडियों में जौ की दैनिक आवक घटकर चार हजार बोरी के आसपास रह गई है। लूज जौ के भाव 1680 से 1720 रुपए प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर बोले जा रहे हैं। मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं 10 रुपए सुधरकर 2010 रुपए प्रति क्विंटल बिकने की खबर है। जयपुर डिलीवरी मक्का दो सप्ताह में 200 रुपए मंदी होकर 1850 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। ब्रोकर विजय माहेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नई मक्का आना प्रारंभ हो गया है। बिहार की मंडियों में रोजाना चार लाख बोरी मक्का उतर रही है। इसी प्रकार बिकवाली दबाव के चलते सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीश्न 50 रुपए नीचे आकर सोमवार को 4075 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। ग्वार व ग्वार गम के भाव पूर्व स्तर पर स्थिर बने हुए हैं। ग्राहकी अभाव के कारण मिल डिलीवरी चना 100 रुपए टूटकर 4600 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। मीडियम चना दाल के भाव 5250 रूपए प्रति क्विंटल पर आ थमे। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

आटा (50 किलो) संस्कार 1280,नमस्कार 1331, सारथी 1281 रुपए जीएसटी पेड। बेसन (50 किलो)लकड़ाजी 3100, सारथी 2950 रुपए। संस्कार 1500, अरावली 1525 रुपए प्रति 25 किलो। लहर एगमार्क मसाले-हल्दी 125, मिर्च 145, धनिया 125 रुपए प्रति किलो। मधुबाला अजवायन 180,मधुबाला पोस्तदाना 725, मधुबाला लौंग675, पोहा लाल गणेश 46, मधुबाला45 रुपए प्रति किलो।