कमजोर मांग से सरसों सीड में गिरावट जारी

3920 रुपए प्रति क्विंटल बिकी कंडीशन

जयपुर | स्टॉकिस्टों एवं तेल मिलों की कमजोर लिवाली के चलते स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों सीड और टूट गई। सरसों मिलडिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 20 रुपए की गिरावट के साथ 3920 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। एगमार्क सरसों तेल में भी नरमी का रुखदेखा गया। इस बीच ग्राहकी नगण्य होने से देशी घी की कीमतों में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ। हालांकि राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरीफैडरेशन ने सरस घी 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया, लेकिन निजी डेयरियों के घी पहले से ही काफी नीचे चल रहे हैं।

लिहाजा इसका बाजार परकोई असर नहीं हुआ। ज्ञात रहे सरस घी निजी डेयरियों के घी के मुकाबले अभी भी करीब 800 रुपए प्रति टिन ऊंचा बिक रहा है। देश की मंडियों मेंआज चार लाख बोरी सरसों की आवक होने के समाचार हैं। भाव इस प्रकार रहे:-

सरसों तेल- राघव 1480, कबीरा 1495, नेताजी 1505, ज्योति किरण 1390 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड- दीप ज्योति 1335, सुमन 1320, नेताजी 1340रुपए प्रति 15 किलो। मूंगफली रिफाइंड- नेताजी 1660, कबीरा 1710 रुपए प्रति 15 लीटर। देशी घी- महान 5250, श्रीसरस 5100, कवासू 7500,कवासू गोरत्न 11400, कृष्णा 5100, राम महर 4900, गोकुल 5000, बिलौना 4925, डेयरी फ्रैश 4900, वंडर 4925 रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पति-अशोका (15 लीटर) 1023 रुपए।