चार दिन में 100 रुपए प्रति टिन टूटा देशी घी

डिमांड नहीं होने से और मंदी के आसार

जयपुर, 13 फरवरी। देशी घी में एक बार फिर मंदी का वातावरण बना है। उपभोक्ता मांग नहीं के बराबर है, जबकि ठंडे मौसम को देखते हुए डेयरियों में दूध की आवक अच्छी बनी हुई है। यही कारण है कि ब्रांडेड देशी घी तीन-चार दिन के अंतराल में ही 75 से 100 रुपए प्रति टिन सस्ता हो गया है। कृष्णा घी 100 रुपए की गिरावट के साथ थोक में 5205 रुपए प्रति 15 किलो बिक गया। डेयरियों के पास स्टॉक बढ़ने से घी की कीमतों में और मंदी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। इस बीच उत्पादक मंडियों में सरसों की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हालांकि सर्दी के कारण सरसों की कीमतों में अपेक्षित नरमी नहीं आ पाई है। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव 4125 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले जा रहे थे। देश भर में नई एवं पुरानी सरसों मिलाकर प्रतिदिन 90 हजार बोरी सरसों मंडियों में उतरने के समाचार हैं। उधर सोयाबीन रिफाइंड के भावों में तेजी को ब्रेक लग गया है। नई सरसों की आवक होने से सरसों तेल के भाव दबने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि सरसों की आमद बढ़ने के साथ ही सरसों तेल में अच्छी गिरावट के आसार बताए जा रहे हैं। वनस्पति घी में ग्राहकी कमजोर बनी हुई है। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

देशी घी महान 5325, श्रीसरस 5025,कृष्णा 5205, गोकुल 5100, इंडाना5100, बिलौना 5100, डेयरी फ्रैश5150, वंडर 5125, बाबा (काऊ) 5125, बाबा (बफेलो) 5000 रुपए प्रति15 किलो। वनस्पति अशोका (15 लीटर) 920 रुपए। सरसों तेल ज्योति किरण1430, महाराजा 1360, राघव 1470,कबीरा 1500, नेताजी 1475, पवन1420 रुपए। तिल्ली तेल कबीरा 3600रुपए प्रति 15 किलो। सोयाबीनरिफाइंड चंबल 1390, दीपज्योति1340, पवन 1330, नेताजी 1345 रुपएप्रति 15 किलो। मूंगफली फिल्टरस्वदेशी 1660 रुपए प्रति 15 किलो।मूंगफली रिफाइंड नेताजी 1750,कबीरा 1780 रुपए प्रति 15 लीटर।