उत्पादन 10 फीसदी ज्यादा, सस्ती होगी सौंफ

लालसोट मंडी में 5 हजार बोरी की दैनिक आवक

जयपुर, 26 अप्रैल। देश की उत्पादक मंडियों में आवक दबाव बनने से इन दिनों सौंफ में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। मेड़ता में आज 10 हजार बोरी नई सौंफ की आवक हुई तथा लूज भाव 40 से 100 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। इधर लालसोट मंडी में 5 हजार बोरी नई सौंफ आई तथा लूज में 50 से 95 रुपए प्रति किलो तक बिकी। लालसोट अनाज मंडी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल कहते हैं कि इस साल देश में सौंफ की पैदावार पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है। गुजरात एवं राजस्थान सौंफ के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। इन दोनों राज्यों में इस बार 13 लाख 76 हजार बोरी सौंफ का उत्पादन हुआ है, जबकि गत वर्ष देश में 12 लाख 46 हजार बोरी सौंफ पैदा हुई थी। यानी इस साल हमारे पास 1 लाख 30 हजार बोरी सौंफ बीते वर्ष की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है। लिहाजा सौंफ की कीमतों में फिलहाल लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। नई सौंफ की आवक उक्त मंडियों के अलावा ऊंझा, निवाई, नागौर एवं बिलाड़ा आदि मंडियों में भी अच्छी मात्रा में हो रही है। आवक दबाव के चलते सौंफ के भावों में 5 रुपए प्रति किलो निकल गए हैं।

देश में कहां कितनी आवक

राज्य         वर्ष 2018     वर्ष 2019

गुजरात        610260       675477

राजस्थान      550400       590909

अन्य         85440        110200

(एक बोरी 55 किलो। स्रोत- फैडरेशन ऑफ इंडियन स्पाईस स्टेक होल्डर्स)

भाव इस प्रकार रहे:-

लहर एगमार्क मसाले- हल्दी 125, मिर्च145, धनिया 125 रुपए प्रति किलो। आटा (50 किलो) संस्कार 1220,नमस्कार 1271, सारथी 1221 रुपए जीएसटी पेड। बेसन (50 किलो)लकड़ाजी 2950, सारथी 2850 रुपए। संस्कार 1450, अरावली 1450 रुपए प्रति 25 किलो। मधुबाला- अजवायन180, जीरा (279) 220, मधुबाला पोस्तदाना 650, मधुबाला लौंग 675,पोहा लाल गणेश 46, मधुबाला 45 रुपए प्रति किलो।