खटोड़ खाद्य पदार्थ दलाल संघ के अध्यक्ष

 

जयपुर, 3 अक्टूबर। सूरजपोल मंडी खाद्य पदार्थ दलाल संघ के चुनावों में नृसिंह लाल खटोड़ अध्यक्ष एवं दिनेश चंद माचीवाल महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी मुरारीलाल अग्रवाल के अनुसार जितेन्द्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह चौहान सहमंत्री, अभिषेक कुमार कूलवाल कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह नागपाल को संगठन मंत्री बनाया गया। रमेशचंद धिरवानी, हीरालाल धिरवानी, विशंभर दयाल मोदी, कैलाशचंद मामोडिया एवं राजेश गुप्ता कार्य समिति के सदस्य चुने गए।