साउथ की लिवाली से मक्का 200 रुपए उछली

ग्वार गम, बिनौला खल व सरसों में गिरावट

जयपुर, 22 जून। साउथ की डिमांड निकलने से मक्का में मंदी थम गई है। जयपुर डिलीवरी मक्का के भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 2050 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश की नई मक्का प्रारंभ हो गई है, लिहाजा कीमतों पर फिर से दबाव बन सकता है। दूसरी ओर बिकवाली दबाव से जोधपुर डिलीवरी ग्वार गम 50 रुपए लुढ़ककर 8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। सरसों सीड में और गिरावट दर्ज की गई। ब्रोकर अनिल जैन के अनुसार सरसों लूज निवाई 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 25 रुपए नीचे आकर 3775 रुपए प्रति क्विंटल पर आ थमी। बिनौला खल में भी 25 रुपए और निकल गए। इसके भाव यहां 3150 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।  दूसरी ओर तेल मिलों की लिवाली के चलते बंगाल तिल्ली जयपुर डिलीवरी 200 रुपए उछलकर 6600 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। मूंग एमपी के भाव 5800 रुपए पर स्थिरता लिए हुए थे। मेथी, काबली चना, गेहूं एवं जौ के भावों में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ। थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:-

आटा (50 किलो) संस्कार 1280,नमस्कार 1331, सारथी 1281 रुपए जीएसटी पेड। बेसन (50 किलो)लकड़ाजी 2950, सारथी 2900 रुपए। संस्कार 1450, अरावली 1475 रुपए प्रति 25 किलो। लहर एगमार्क मसाले-हल्दी 125, मिर्च 145, धनिया 125 रुपए प्रति किलो। मधुबाला अजवायन 180,मधुबाला पोस्तदाना 725, मधुबाला लौंग675, पोहा लाल गणेश 46, मधुबाला45 रुपए प्रति किलो।